Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल टंडन ने नैक वैधता अवधि बढ़वाने पत्र भिजवाया


भोपाल। राज्यपाल लाल जी टंडन ने प्रदेश में नैक ग्रेडिंग प्राप्त विश्वविद्यालयों के लिए नैक के वर्तमान मार्च से नवम्बर 2020 के चक्र को 6 माह के लिए आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने नैक के संचालक को पत्र भिजवा कर ग्रेडिंग चक्र की अवधि बढ़ाने को कहा है। पत्र में नैक की वर्तमान वैधता अवधि को भी चक्र अनुसार बढ़वाने का आग्रह किया गया है। राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश के आठ शासकीय और पांच निजी विश्वविद्यालयों को नैक ग्रेडिंग प्राप्त है। इनमें से पाँच विश्वविद्यालयों की नैक ग्रेडिंग की मान्यता मार्च से नवम्बर 2020 के मध्य है। सभी विश्वविद्यालय नैक ग्रेडिंग के अगले चक्र के लिए सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एस.एस.आर.) तैयार करने की प्रक्रिया में है। सभी विश्वविद्यालयों ने नैक के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। आवश्यक अभिलेख तैयार किए जारहे हैं। कोविड-19 पेनडमिक के विश्व, देश और प्रदेश पर गहराये संकट के दृष्टिगत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सरकार के निर्देश अनुसार अस्थायी रूप से लॉक-डाउन किया गया है। इस अभूतपूर्व संकट के कारण विश्वविद्यालयों के लिए स्व-अध्ययन-प्रतिवेदन (एस.एस.आर.) अगली नैक ग्रेडिंग चक्र 2020 के लिए प्रस्तुत करना सम्भव नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.