मुंबई। सलमान और जैकलीन अपने फैंस के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग लेकर आए हैं। 12 मई को रिलीज होने वाले गाने ‘तेरे बिना’ को सलमान खान ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। हाल ही में इस गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें सलमान-जैकलीन की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने मिल रही है। जैकलीन फर्नांडिस ने इस गाने का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए टीजर रिलीज होने की जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने मदर्स डे की बधाई देते हुए लिखा, ‘तेरे बिना। हैप्पी मदर्स डे’। गाने के टीजर को सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। लॉकडाउन के दौरान इस गाने को सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में शूट किया गया है। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो ‘लॉकडाउन कन्वर्सेशन’ में गाने की मेकिंग पर बात की है। वीडियो में सलमान-जैकलीन ने बताया है कि लाइटिंग से लेकर मेकअप और कॉस्ट्यूम का सारा काम उन्होंने खुद ही किया है। इससे पहले भी सलमान अपनी आवाज में ‘प्यार कोरोना’ गाना भी शेयर कर चुके हैं।
तेरे बिना’ गाने का टीजर हुआ रिलीज, नजर आए सलमान-जैकलीन
मई 10, 2020
0