मुंबई।अपनी मस्ती भरी अदाओं से हमेशा लोगों का दिल जीतने वालीं अदा शर्मा इस मदर्स डे अपने फैंस के लिए वीडियो लेकर आई । इस खास दिन की बधाई देते हुए अपनी मां के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। अदा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पैरों का इस्तेमाल करते हुए कुछ दिलचस्प योगा मूव्स कर रही हैं। हालांकि वीडियो के आखिर में पता चलता है कि कठिन मूव्स करने वाले पैर उनके नहीं बल्कि उनकी मां के थे। मां के साथ क्यूट वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, सभी मोमीज को हैप्पी मदर्स डे, लेकिन मेरी मां मजबूत, बेस्ट, खूबसूरत, फ्लेक्सिबल, वफादार और जल्दी पकाने वाली हैं (हो सकता है आपकी मां अच्छी कुक हों मगर मेरी मां की स्पीड अच्छी है), अपने जीन्स देने के लिए शुक्रिया मां। सोशल मीडिया में एक्टिव कमांडो 3 एक्ट्रेस अकसर अपनी मां के साथ मजेदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं।
अदा शर्मा ने मदर्स डे पर फैंस को दी बधाई,
मई 10, 2020
0
Tags
