Type Here to Get Search Results !

भारतीय खिलाड़ी ने डेविड बेकहम की तरह 10 मीटर की दूरी से बनाना किक लगाई


नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें खिलाड़ी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम की तरह बनाना किक (हवा में घूमती हुई) लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 10 मीटर की दूरी से लगाई गई इस किक से खिलाड़ी ने अपने दोस्त के सिर पर रखी बोतल गिरा दी।

इस वीडियो को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (एएफसी) ने ट्विटर पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा कि मेरा देश महान है। कई यूजर्स पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी से तुलना कर रहे हैं। यह दोनों भी शानदार बनाना किक लगाते हैं।
Tags