मुंबई। लॉकडाउन में ढील मिलना शुरू होते ही सोनम कपूर दिल्ली से मुंबई अपने मायके पहुंच गईं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी छोटी बहन के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए दी। लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीने से वे दिल्ली स्थित अपने ससुराल में थीं और वहीं पर उन्होंने शादी की सालगिरह भी मनाई थी।
अपनी इंस्टा स्टोरी पर बहन के साथ सेल्फी शेयर करते हुए सोनम ने लिखा इस फोटो में वे रिया के चेहरे को अपने एक हाथ से पकड़े बेहद खुश नजर आ रही हैं। सोनम अपने जन्मदिन से ऐन पहले मुंबई लौटी हैं। उनका बर्थडे 9 जून को है। इसके साथ ही सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रिया के साथ छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की, जिसमें दोनों बहनें बेड पर मोबाइल चलाती नजर आ रही हैं।
