मुंबई। तापसी पन्नू बॉक्स ऑफिस पर पिछले 12 महीने की सबसे सफल एक्ट्रेस बन गई हैं। इस पीरियड में उनकी 5 फिल्में रिलीज हुईं और रिपोर्ट्स मानें तो सभी ने सामूहिक रूप से 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। हालांकि, तापसी खुद भी इस बात से अनजान थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हैरानी जाहिर की है। तापसी ने एक ट्वीट में लिखा है, "ओह नाइस। अहसास ही नहीं हुआ कि ऐसा हो गया। मुझे लगता है कि क्वारैंटाइन में इस मोमेंट को रोककर पीछे देखना चाहिए और अब तक की जर्नी का जश्न मनाना चाहिए।
बीते 12 महीने में तापसी की 5 फिल्में 'बदला', 'गेम ओवर', 'मिशन मंगल', 'सांड की आंख' और 'थप्पड़' सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुईं। इनमें से शुरुआती चार 2019 में आई थीं। 'गेम ओवर' को छोड़ दिया जाए तो बाकी चार फिल्मों को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।
