मुंबई। प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने लोगों से बाल यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। इस वीडियो को शेखर कपूर और हुमा कुरैशी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, 'आप बाहर निकलकर और इस बारे में बात करते हुए बाल शोषण को रोक सकते हैं। डायल 1098 #चाइल्डलाइन। जो उनकी रक्षा करना चाहती है, उनका बचाव करना चाहती है, उनका पुनर्वास करना चाहती है। वीडियो सौजन्य शेखर कपूर, एआर रहमान, भानुप्रीत कौर, सार्थक जौहर, स्मृति ईरानी।' इस वीडियो को बनाने में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सहयोग किया है। एआर रहमान इसके प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर हैं, वहीं शेखर कपूर इसके एग्जक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
मजदूरों के बाद बच्चों को शोषण से बचाने निकले सोनू सूद
जून 07, 2020

Tags