Type Here to Get Search Results !

चीन की अंडर-19 फुटबॉल टीम के 6 खिलाड़ी 6 महीने के लिए सस्पेंड


नई दिल्ली। चाइनीज फुटबॉल एसोसिएशन ने कोरोना कर्फ्यू तोड़ने की वजह से देश की अंडर-19 फुटबॉल टीम के 6 खिलाड़ियों को 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। यह सभी ट्रेनिंग कैम्प से आधी रात को शराब पीने के लिए बाहर गए थे। चाइनीज फुटबॉल एसोसिएशन ने बयान जारी कर कहा- यह टीम के महामारी नियंत्रण नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन था और इससे पूरी टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। सस्पेंड हुए 6 खिलाड़ी 30 नवंबर तक कोई फुटबॉल मैच नहीं खेल सकेंगे। इसके अलावा इन पर क्लब भी अपनी तरफ से कार्रवाई करेगा। 
Tags