Type Here to Get Search Results !

चेल्सी और आर्सेनल ने प्रैक्टिस मैच से ईपीएल की तैयारी शुरू की, 17 जून से लीग शुरू होगी


नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के दोबारा शुरू होने की तैयारियां तेज हो गईं। शनिवार को चेल्सी, आर्सेनल और मैनचेस्टर यूनाइडेट ने प्रैक्टिस मैच खेले। ऐसे ही एक अभ्यास मैच में आर्सेनल ने चार्लटन एथलैटिक को 6-0 से हराया। मैच खाली स्टेडियम में खेला गया और दोनों टीमों के कोचिंग स्टाफ ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई। वहीं, मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम के खिलाड़ियों ने दो टीमें बनाकर मैच खेला। यूनाइटेड वापसी पर अपना पहला मैच 19 जून को टोटेनहैम से खेलेगा। 
Tags