Type Here to Get Search Results !

भाग्यशाली हूं कि कोहली के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला : विलियम्सन


नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि कोहली के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वह भारतीय कप्तान की क्रिकेट यात्रा से उनके युवा दिनों से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल के शो में यह बात कही। वाकई खास है कि हम जब युवा थे तब से साथ खेल रहे। इन सालों में जिस तरह कोहली का क्रिकेट करियर आगे बढ़ा वो वाकई कमाल है। विलियम्सन ने कहा,‘‘यह दिलचस्प है कि हम लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से ही खेल को लेकर एक-दूसरे से अपने विचार साझा करने शुरू किए हैं। खेल और मैदानी व्यवहार में थोड़ा अलग होने के बावजूद कुछ मामलों में हमारे विचार एक जैसे ही होते हैं।’’
Tags