Type Here to Get Search Results !

पहला कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, मुम्बई से 18 दिन पहले आया था बेगमगंज


बेगमगंज। 2 जून को बालक छात्रावास आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए गए युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर प्रशासनिक अमले मंे हड़कंप मच गया। जहां मरीज को सिविल अस्पताल में बनाए गए कोरोना मरीजों के भर्ती केन्द्र पर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है वहीं उसके परिवार के 12 लोगो को आइशोलेशन केन्द्र मंे लाककर क्वारेंटाइन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम हिनोतिया बमनई गांव निवासी भूपेंद्र आदिवासी पिता शिवदयाल उम्र 27 वर्ष है। मुम्बई किसी फेक्टरी मंे मजदूरी करने के लिए गया हुआ था जो 19 मई को किसी तरह बेगमगंज आया जहां पर उसकी जांच की जाकर उसे 14 दिन होम क्वारेंटाइन करने लिए गांव हिनोतिया बमनई भेज दिया गया था। 15 दिन बाद उसे बुखार की शिकायत होने पर ग्रामीणों के कहने पर सिविल अस्पताल भेजा गया यहां जांच उपरांत उसे छात्रावास में बनाए गए आइशोलेसन सेंटर मंे भर्ती कर उसका ब्लड सेम्पल भोपाल जांच के लिए भेजा गया। जहां से उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अमला हरकत मंे आ गया।

मरीज के पाजिटिव आने की सूचना मिलते ही तहसीलदार निकिता तिवारी, नायब तहसीलदार सपना झिलोरिया, बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी सहित स्वास्थ्य व प्रशासनिक अमला, टीआई इन्द्राज सिंह पुलिस बल के साथ ग्राम हिनोतिया बमनई पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली तथा ग्राम चैकीदार, सरपंच सचिव से जानकारी ली और तत्काल भूपेन्द्र आदिवासी के घर को जाने वाली गली सील कर उसके परिजन के 12 लोगो को जांच उपरात बालक छात्रावास के आइशोलेशन संेटर में लाकर भर्ती कर उनका ब्लड सेम्पल भी जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश एसडीएम एलके खरे ने दिए है।

जहां एक ओर प्रशासनिक अधिकारियों को परिजनों ने जानकारी दी  कि वह घर पर ही रहा यहां वहां नही घूमा है लेकिन ग्रामीण बता रहे है कि सरपंच एवं सचिव की लापरवाही की वजह से वह पूरे ग्राम में घूमता रहा, जब उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी तब शासन प्रशासन ने उसकी जानकारी लेकर बेगमगंज में उसे क्वॉरेंटाइन किया गया। जहाँ उसका सेम्पल लेकर भेजा गया। आज उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिससे ग्राम एवं नगर में हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने सर्तकता बरतते हुए मरीज के घर, वहाँ लगे हैंडपंप और उसके मकान को जानेवाली गली को सील करते हुए ग्राम में मुनादी करादी कि कोई भी उनके सम्पर्क मंे न आए ना ही ग्रामीण गांव से बाहर जाए और न किसी को अंदर आने दें। सभी ग्रामीणों से अपील की कि सतर्क रहें मुँह पर मास्क लगाए और करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर पर मरीज के सम्पर्क मंे आए पटवारी प्रदीप शर्मा जिन्होने उसके मोबाइल से दस्ताने पहने हुए बात की थी उन्हें भी सुरक्षा की दृष्टि से तीन दिवस के लिए क्वारेंटाइन सेंटर पर ही रहने के लिए कहा गया है और उनका ब्लड सेम्पल भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इन्हें किया क्वारेंटाइनः- भूपेन्द्र के चाचा महेश पुत्र फूल सिंह, दादा फूल सिंह पिता जालम सिंह, बड़ा भाई शैतान सिंह पुत्र शिवदयाल, माखन पुत्र शिवदयाल, मांॅ गुलाबरानी पत्नी शिवदयाल, शिवराज पुत्र शिवदयाल, रंजना पत्नी महेश, श्रीबाई पत्नी माखन, अभिषेक पुत्र माखन, देव पुत्र माखन, मनीषा पुत्रि फूल सिंह, कमलरानी पत्नी फूलसिंह को क्वारंेटाइन किया गया है वहीं एक अन्य संदिग्ध ग्राम सुनेहरा का हरिसिंह पुत्र फूल सिंह को भी क्वारेंटाइन किया जाकर सभी के ब्लड सेम्पल जांच के लिए भोपाल भेज गए है।

इस संबंध मंे तहसीलदार निकिता तिवारी का कहना है कि मरीज को सिविल अस्पताल में बनाए गए कोरोना उपचार केन्द्र पर भर्ती किया गया है परिवार के 12 लोगो को छात्रावास के आइशोलेशन सेंटर में रखा गया है। कोरोना पाजिटिव मरीज के सम्पर्क में आने वालो की सूची तैयार की जा रही है। गांव के कुछ हिस्से को सील किया गया है शेष को सर्तकता बरतने के लिए कहा गया है।