संबोधित करते एवं स्वागत करते हुए
बेगमगंज। भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल का नगर में जिला अध्यक्ष बनने के बाद हुआ भव्य स्वागत।अपने स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉग्रेस पार्टी ने यह दायित्व सौंपा है जिसे हमें जिम्मेदारी के साथ निभाना है और आगामी विधानसभा चुनाव में हमें कडी से कडी मेहनत करना है और सांची विधानसभा चुनाव में जीत दिलाना है। साथ ही कहा कि कॉग्रेस को छोडकर अपने स्वार्थ के लिए विधायकों ने पार्टी को धोखा दिया है उन्हे इस चुनाव में दिखाना है कि दगा देने वालों का भविष्य नहीं होता है। डॉ. प्रभुराम पर बोलते हुए कहा पार्टी ने उन्हे हमेषा महत्व दिया पहली बाद चुनाव जीतने के बाद उन्हे मंत्री बनाया था, हर तरह से पार्टी ने उनकी मदद की थी लेकिन उन्होने भी कॉग्रेस को धोखा दिया। वहीं भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज हमारा देष कोरोना महामारी से जूझ रहा है लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने प्रदेष की कॉग्रेस सरकार गिराने के लिए लॉकडाउन पहले नहीं किया था, यदि पहले किया होता तो आज महामारी पूरे देष में नहीं फैलती लेकिन उन्हे तो मध्यप्रदेष की सरकार गिराना थी।
वहीं जिला महामंत्री संदीप विष्वकर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नगर का सौभाग्य है कि आज बेगमगंज से जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसलिए हमें तनमन लगाकर जिला अध्यक्ष का साथ देना है और विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस को जीत दिलाना है।
नगर के पूर्व पार्षद शाकिर मंसूरी के निवास पर कॉग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष श्री पटेल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर सर्वप्रथम उपस्थित वरिष्ठ कॉग्रेसियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिसके उपरांत सैकडों कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल का हारमाला, गुलदस्ता व शालश्रीफल भेंटकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाअध्यक्ष अख्तर लाला, वरिष्ठ कॉग्रेसी प्रताप सिंह जाट, रामेश्वर वैध, हारून अनवर, जाहर सिंह लोधी, प्रकाश पटेल, श्रीप्रकाश जैन, बाबूभाई पार्षद, विजय पहलवान, शाकिर दादा, प्यारे भाई, शफीक भाई, नूरमोहम्मद, कैलाश जैन, असांर मंसूरी, मुसीद खॉ, बब्लू यादव, शेख षाबिर मंसूरी, रिजवान मंसूरी, आषीश जैन, उपेन्द्र ठाकुर, राकेश नेमा, जफर शाह, प्रदीप श्रीवास्तव, चन्द्रेश जैन, मुजाहिद खान, शादाब मंसूरी, संदीप जैन, पवन खरे, अबरार खॉ, आबिद मंसूरी, आसिफ मंसूरी, राजेष चैरसिया, मनीष जैन, गगन नेमा, राकेश रैकवार आदि सहित सैकडों कॉग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
