बेगमगंज। सांची विस क्षेत्र के अंतर्गत गैरतगंज के ग्राम अंधियारी में बीते दिनों हुए अग्रिकांड के पीडिघ्तों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि के चेक डा. प्रभुराम चैधरी द्वारा वितरित किए जाने पर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से की है. ज्ञातव्य हो कि ग्राम अंधियारी में गत दिवस आग लगने से तीन ग्रामीणों के मकान जलकर खाक हो गए थे. अग्रिकांड के इन तीन पीडिघ्तों को शासन द्वारा 85 हजार एवं 65-65 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई है. सहायता राशि के चेक हाल ही में कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए डा. प्रभुराम चैधरी द्वारा अंधियारी गांव पहुंचकर पीडिघ्तों को वितरित किए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल का कहना है कि उपचुनाव में राजनैतिक लाभ उठाने के लिए डा. प्रभुराम चैधरी ऐसा कर रहे हैं. डा. चैधरी वर्तमान में न तो विधायक हैं और न ही किसी ऐसे पद पर हैं जिसके नाते वह सहायता राशि के चेक वितरित करने का अधिकार रखते हों. उन्होंने सरकारी सहायता राशि के चेक वितरण के इस तरीके पर ऐतराज जताते हुए कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व मंत्री के चेक वितरित करने पर कांग्रेस को ऐतराज
जून 06, 2020
Tags