Type Here to Get Search Results !

बिना मास्क लगाने वालों पर की कार्रवाई


बेगमगंज। बिना मास्क लगाकर घूमने वाले या व्यापार करने वाले व्यापारियों पर प्रशासन ने शिंकजा कसते हुए 13 लोगो के विरूद्ध 5-5 सो रूपए की चालानी कार्रवाई किए जाने से नगर में हड़कंप मच गया। और लोग अपने मुंह पर मास्क लगाते नजर आए। कई ने तो ह़ड़बड़ाहट में मास्क हाथो से पकड़कर मुंह पर लगा लिया वे लास्टिक कानो तक नहीं लगा पाए कि किसी तरह प्रशासन के जुर्माने की कार्रवाई से बच जाएं।

तहसीलदार निकिता तिवारी, सीएमओ बीएल सिंह, एसओ घनश्याम शर्मा सहित कसवा पटवारी व अन्य टीम जब नगर में निरीक्षण करने निकली तो कई लोगो को बिना मास्क के पाया तो कुछ दुकानदार मास्क तो लगाए थे लेकिन मुंह खुला हुआ था ऐसे सभी के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

तहसीलदार निकिता तिवारी ने बताया कि कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है बिना मास्क लगाने वाले पर 500 रूपए और सार्वजनिक स्थानांे पर थूकने वालों पर एक हजार रूपए जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।