Type Here to Get Search Results !

जन सुनवाई बंद, 181 पर भी नहीं हो रही सुनवाई


बेगमगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लगे लाॅक डाउन के कारण प्रति मंगलवार तहसील से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक होने वाली जन सुनवाई जहां बंद है वहीं 181 पर भी कोरोना के अलावा अन्य कोई शिकायत नहीं सुनी जाने से लोग अपने कामों के लिए परेशान हो रहे है। न तो वे जिला प्रदेश स्तर पर अपनी शिकायत लेकर जा पा रहे है और न ही मुख्यमंत्री को शिकायत कर पा रहे है। जिससे कई मामले सुलझ नहीं पा रहे है।

बस सेवा बंद होने से भी लोग अपनी फरयाद लेकर ग्रामीण शहर नहीं आ पा रहे है अभी उन्हंे यह भरोसा था कि मंगलवार को अधिकारी मिल जाते है लेकिन कोरोना वायरस के चलते अधिकारी अधिकतर भ्रमण पर रहते है  जिस कारण ग्रामीण किसी दो पहिया वाहन से भी यदि अपनी फरयाद लेकर आते है तो अधिकारी के नहीं मिलने पर बैंरग वापिस लौट जाते है। जिससे उनका समय और पैसा दोनो खर्च होता है और समस्या का समाधान भी नहीं हो पाता है।

पीड़ितों ललिता बाई गौड़, निर्भय सिंह, पार्वती शाक्या, निर्मल सिंह, हनुमत सिंह, गौरेलाल प्रजापति, अमान सिंह, गुलाब सिंह रावत, हिम्मत सिंह, मुकेश कुमार पंथी, आरिफ खां, सुभान खां,  राकेश कुमार, वृन्दावन सेन सहित अनेको ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से मांग की है कि सोशल डिस्टेंश के कारण यदि मंगलवार की जन सुनवाई शुरू नहीं हो पा रही है तो 181 पर जन समस्याआंे का निराकरण शुरू कराया जाए ताकि लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत कर सकें।