नई दिल्ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) पर आरोप लगा है कि उसने 22.50 करोड़ रुपए की मदद के बदले में इंग्लैंड दौरे पर टीम को भेजा है। साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए भी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के हेड कॉलिन ग्रेव्स को वोट देगा।
वहीं, सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा कि ये आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी की जांच के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्केरिट ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि वेस्टइंडीज ने किसी बोर्ड से पहली बार उधार लिया है। इससे पहले भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से 2018 और 2016 में आईसीसी से उधार लिया था। तब स्केरिट क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष नहीं थे।
