Type Here to Get Search Results !

जानकारी नहीं देने पर पहली बार पुजारा, जडेजा समेत 5 क्रिकेटरों को नोटिस,


नई दिल्ली। पहली बार नेशनल रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (एनआरटीपी) में शामिल पांच भारतीय क्रिकेटरों को नोटिस भेजा है। इनमें चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल के अलावा दो महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा शामिल हैं।

इन सभी ने व्हेयर अबाउट क्लॉज (रहने का स्थान) के तहत बीते तीन महीने की जानकारी डोपिंग एजेंसी को नहीं दी थी। बीसीसीआई ने अपनी सफाई में कहा कि पासवर्ड में हुई गड़बड़ी की वजह से खिलाड़ी जानकारी नहीं भेज पाए। नाडा के डायरेक्टर जनरल नवीन अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि बीसीसीआई ने एनआरटीपी में शामिल 5 क्रिकेटरों द्वारा जानकारी नहीं देने पर ई-मेल भेजकर अपना रुख साफ किया है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.