मुंबई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टीवी एक्ट्रेस और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहना कुमारी सिंह अस्पताल से घर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि वे 10 दिन तक अस्पताल में रहीं। लेकिन कोरोनावायरस से उनकी जंग अब भी जारी है।
मोहना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, "मैं घर वापस आ गई हूं। लेकिन हम अभी भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। हम पूरी तरह आइसोलेशन में हैं। हमें नहीं पता कि टेस्ट नेगेटिव आने में और कितना वक्त लगेगा। हम 10 दिन तक हॉस्पिटल में रहे और संभवतः इससे पांच दिन पहले वायरस मेरी बॉडी में आया था।" हमें वायरस को हराने कुछ दिन का वक्त और लगेगा। लेकिन तब तक हमें सख्त नियमों का पालन करना होगा। बहरहाल, हम सभी हेल्थ के लिहाज से अच्छा महसूस कर रहे हैं। सभी के सपोर्ट के लिए एक बार फिर दिल से धन्यवाद।"
