मुंबई। कसौटी जिंदगी की 2' की एक्ट्रेस चारवी सराफ इन दिनों दिल्ली में हैं और कोरोना वायरस का टेस्ट कराने के लिए परेशान हो रही हैं। उनका कहना है कि उनके अंदर कोविड-19 के लक्षण हैं। लेकिन कोई भी डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए तैयार नहीं है। एक्ट्रेस ने एक ओपन लेटर में दिल्ली की बदहाली और अपने अनुभव पर बात की है।
दिल्ली में सिर्फ कहने के लिए बहुत ज्यादा जांच हो रही है। लॉकडाउन घोषित होने के बाद से मैं अपने गृह नगर दिल्ली में हूं। हम घर में बंद हैं और दूसरों की तरह जरूरी सामान खरीदने के लिए ही बाहर जा रहे हैं। सबकुछ ठीक और हेल्दी लग रहा था। हम नई कोरोना लाइफस्टाइल में एडजस्ट करने लगे थे।
