Type Here to Get Search Results !

टोक्यो के 51.7% लोग अगले साल होने वाले ओलिंपिक के विरोध में


टोक्यो। टोक्यो के आधे से ज्यादा लोग नहीं चाहते कि अगले साल ओलिंपिक हों। एक सर्वे के अनुसार, कोरोनावायरस के कारण टोक्यो के लोग चाहते हैं कि 2021 में होने वाले गेम्स या तो टाल दिए जाएं या फिर कैंसिल कर दिए जाएं। जापान के क्योडो न्यूज और टोक्यो एमएक्स टेलीविजन ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन को लेकर 26 से 28 जून तक सर्वे किया। सर्वे के अनुसार, टोक्यो के 51.7% लोग आयोजन का विरोध कर रहे हैं।

Tags