Type Here to Get Search Results !

पाकिस्तान का इंग्लैंड में जीतना बेहद मुश्किल: पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल


इस्लामाबाद। तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। पहला टेस्ट 30 जुलाई से लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा है कि इंग्लैंड में पाकिस्तान का जीत पाना बेहद मुश्किल होगा। यहां के हालात में ढल पाना भी आसान नहीं होता। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अजमल ने कहा, “पाकिस्तान की बॉलिंग यूनिट बिल्कुल नई है। जबकि, इंग्लैंड के पास बेहतरीन और अनुभवी बैटिंग लाइनअप है। हम सोच तो कुछ भी सकते हैं लेकिन, इतना जरूर है कि वहां जीतना बेहद मुश्किल काम है। हम पहले भी वहां संघर्ष करते रहे हैं। मैं तो यहां तक कहूंगा कि अगर यह टीम वहां एक मैच भी जीत जाए तो बड़ी कामयाबी होगी।”