आधार सेंटर बीआरसी जो बंद है
बेगमगंज। तहसील मंे दो आधार कार्ड संेटरों में से एक बीआरसी वाला केन्द्र शुरू किया गया था लेकिन सर्वर प्राब्लम के चलते वहां पर भी आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे है लोग जानकारी के अभाव मंे प्रतिदिन आधार कार्ड सेंटर के चक्कर लगा रहे है वहां पहुंचकर पता चलता है कि सर्वर नहीं होने से सेंटर बंद है तो दूसरा सेंटर जो जनपद में बनाया गया है वह लाॅक डाउन से लेकर अभी तक खोला ही नहीं गया है। लाॅक डाउन के कारण जो बंद किया गया तो आदेश होने के बावजूद आज तक नहीं खुला है।
आधार कार्ड नहीं बनने या उनमें सुधार नहीं होने से आमजन परेशान है वहीं छोटे बच्चों 5 साल से कम उम्र के आधार कार्ड भी नहीं बन पाने से आगामी दिनों मंे स्कूल खुलने पर एडमीशन के लिए परेशानी पैदा होगी जिसको लेकर पालक भी चिंतित है।
पीड़ितों राधेश्याम, सुन्दरलाल लाल, हसन जावेद, मुजाहिद अहमद, आफतबा खां, महेश कुमार, बारेलाल, पूरन सिहं अहिरवार, मंशाराम पंथी, कैलाश कुमार सहित अनेको लोगो ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से दोनो ही आधार सेंटर नियमित खुलवाने और बच्चों के भी आधार बनाने के निर्देश देने के साथ ही तहसील मंे करीब आधा दर्जन आधार सेंटर खुलवाने की मांग की है।
