बेगमगंज। गर्मी और तापमान के चलते मरीजांे की संख्या में इजाफा होने लगा है। इन दिनांे सिविल अस्पताल सहित प्रायवेट चिकित्सकों के पास आ रहे मरीजांें में सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बुखार के आ रहे है । गौरतलब है कि तापमान में खासा इजाफा हो गया है कभी बारिश कभी तेज धूप बारिश के कारण राते ठंडी और दिन गर्म होने चलते लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे है लोग अपने इलाज के लिए सिविल अस्पताल सहित अन्य निजी चिकित्सकों के क्लीनिकों पर पहुंचकर अपना उपचार करवा रहे है। बताया जाता है कि उल्टी दस्त , श्वांस के 30 फीसदी वायरल फीवर के 20 प्रतिशत, व आखों में एलर्जी के 20 फीसद मरीज बढ़ गए है। हार्ट पैरालेसिस, डायबिटीज व यूरिन इंफेक्शन के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे है। डाक्टरों ने बताया कि बच्चों में डायरिया के 30 प्रतिशत बुखार के 15 फीसदी और सर्दी खांसी के 7 फीसदी रोगी बढ़े है। तरल पदार्थो के अधिक सेवन करने से बीमारी से बचा जा सकता है।
बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी का कहना है कि गर्मी के मौसम चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है इस मौसम में लोग अपने खान पान का विशेष ध्यान रखंे पानी अधिक पीए सावधानी से ही रोगों से बचा जा सकता है।
धूप से बचें डायबिटीज के मरीजबीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी का कहना है कि इस मौसम में डायबिटीज के रोगी को विशेष सावधानी की जरूरत है धूप मंे नहीं निकले । घर से बाहर निकलते समय पानी जरूर पिएं। गर्मी में शरीर का पानी काफी कम हो जाता है। इससे यूरेन भी कम बनती है। इस कारण यूरेन इंस्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अधिक से अधक तरल पदार्थो का सेवन करें और पानी भी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।
मरीज धूल व धुएं से दूर रहेंमेडीकल आफीसर संदीप यादव ने बताया कि अभी किसानी का काम शुरू हो गया है ऐसे में श्वांस के मरीजों को धुंए और धूल से बचना चाहिए। इसके अलावा तेज धूप और गर्म हवा के कारण हर दिन मरीज आ रहे है इस मौसम में खूब पानी पिएं, गन्ने या नीबू का जूस पिएं काम सुबह या शाम के वक्त निपटाएं, वहीं डाक्टर आरके बलैया का कहना है कि इन दिनों हवा में पराग कण बढ़ गए है इससे आंख में एलर्जी आंखो से पानी आना जैसी समस्याआंे के मरीज भी बढ़ गए है इससे बचने के लिए लोगो को चाहिए कि वह ज्यादातर धूप में चश्मा लगाकर निकले, बाहर से आने के बाद साफ पानी से आंखे धोएं।
बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी का कहना है कि गर्मी के मौसम चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है इस मौसम में लोग अपने खान पान का विशेष ध्यान रखंे पानी अधिक पीए सावधानी से ही रोगों से बचा जा सकता है।