Type Here to Get Search Results !

भाप्रसे अधिकारियों की पदस्थापनाएँ


भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की हैं। ये पदस्थापनाएँ निम्नानुसार हैं डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय अपर सचिव को अपर सचिव राजस्व विभाग, श्रीकान्त बनोठ उप सचिव को प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगम, जगदीश चंद्र जटिया उप सचिव को उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, भास्कर लक्षकार उप सचिव राजस्व विभाग को प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम तथा संचालक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, छोटे सिंह उप सचिव को उप सचिव श्रम विभाग, दीपक कुमार सक्सेना उप सचिव को प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम, बसंत कुर्रे उप सचिव को संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा उप सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार), चन्द्रशेखर वालिम्बे सचिव भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) को अपर आयुक्त उच्च शिक्षा, श्री बी. विजय दत्ता उप सचिव को उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, गिरिश शर्मा प्रमुख सलाहकार नगरीय प्रशासन, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान को संचालक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल में पदस्थ किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.