Type Here to Get Search Results !

बैन से वापसी के बाद स्वार्थी हो गया था, टीम के लिए खेलना शुरू किया तो कामयाबी मिली: केएल राहुल


नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि पिछले साल बैन से वापसी के बाद वह स्वार्थी हो गए थे और खुद के लिए खेलते थे। इसी वजह से वे फेल हुए जब दोबारा टीम के लिए खेलना शुरू किया तो प्रदर्शन पहले से बेहतर हो गया। पिछले साल जनवरी में 'कॉफी विद करण' शो में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद बीसीसीआई ने सस्पेंड कर दिया था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में ही वापस बुला लिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि सस्पेंड होने के बाद मुझे लगा कि क्रिकेटर का करियर बहुत छोटा है। शायद 10-12 साल ही मेरे पास होंगे। ऐसे में मुझे पूरी ताकत और समय बेहतर बल्लेबाज बनने के साथ ही टीम के लिए लगाना चाहिए। सोच में इसी बदलाव ने मुझे दबाव से निपटने में मदद की और मैं टीम के लिए अच्छा करने के बारे में सोचने लगा। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.