Type Here to Get Search Results !

वेस्टडंडीज के बाद ईसीबी पाकिस्तान टीम को लाने के लिए भी चार्टर्ड प्लेन भेजेगी


नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान टीम को लाने के लिए चार्टर्ड प्लेन भेजेगी। इस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच इस पर सहमति हो चुकी है। पाकिस्तान टीम इस महीने के अंत में ही इंग्लैंड चली जाएगी। पहले उसे जुलाई में जाना था। पाकिस्तान में कोरोना की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं। इसमें खिलाड़ियों के होटल में ठहरने, खाने-पीने और ट्रैवल तक का खर्च शामिल है। वेस्टइंडीज के मामले में भी ईसीबी ही सारा खर्चा उठा रही है।

ईसीबी को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज सीरीज से मीडिया राइट्स के नाम पर ब्रॉडकास्टर्स (स्काय और बीबीसी) और स्पॉन्सर्स से करीब 100 मिलियन डॉलर (750 करोड़ रुपए) की कमाई का अनुमान है। ऐसे में इस कमाई को सुरक्षित रखने के लिए वह पाकिस्तान टीम का सारा खर्चा उठा रही है। फिर चाहें टीम को सुरक्षित माहौल में लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट ही क्यों न भेजनी पड़े। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.