मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी योगी आदित्यनाथ को बधाई
जून 05, 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी जन्म वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने योगी के यशस्वी जीवन की कामना की है।