नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि गेंद चमकाने के लिए लार या थूक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की वजह से उन्हें इसकी कमी खलेगी। गेंदबाजों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसका विकल्प देना चाहिए ताकि बराबरी की क्रिकेट देखने को मिले। उन्होंने आईसीसी की वीडियो सीरीज ‘इनसाइड आउट’ में इयान बिशप और शॉन पोलाक से यह बातें कहीं। बुमराह ने कहा कि लार का इस्तेमाल गेंद पर नहीं होने से खेल पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाएगा। पहले ही मैदान छोटे और विकेट सपाट होते जा रहे हैं। ऐसे में गेंदबाजों को लार के स्थान पर गेंद को चमकाने के लिए कोई और विकल्प मिलना चाहिए ताकि स्विंग या रिवर्स स्विंग मिल सके।
गेंद चमकाने के लिए दूसरा विकल्प जरूरी: बुमराह
जून 01, 2020