बेगमगंज। लाॅक डाउन के बाद अब 30 जून तक अॅनलाक लागू किए जाने के बाद दोपहर में पुलिस ने एनाउंस कर लोगो को सूचना दी कि वे अपनी दुकानें दोपहर एक बजे के स्थान पर शाम 7 बजे तक खोल सकते है। लेकिन तबतक अधिकतर लोगों को नए आदेश की जानकारी नहीं होने पर खरीद फरोख्त कर जल्द से जल्द अपने अपने गांव निकल गए जो शेष रह गए थे उन्होने शाम तक सोशल डिस्टंेश का पालन करते हुए खरीदारी की।
सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकाने खुलने के एलान के साथ ही अब मार्केट मंे एकदम भीड़ नहीं उमड़ पाएगी और लोग आसानी से सामान क्रय कर सकेगें। समय बढ़ाने की मांग कई दिनांे से चल रही थी पहले दोपहर 12 बजे तक और मांग करने पर एक बजे तक का समय प्रशासन ने दिया था लेकिन अब 5 वें राउंड मंे सुबह सात बजे से शाम 7 बजे तक की छूट प्रदान उन्हीं दुकानांे के लिए दी गई है जो पहले से खुल रहीं थीं शेष का निर्णय 8 जून तक होने की संभावना है जिसमें धार्मिक स्थल भी शामिल है।
