बेगमगंज। एक और जहां जून माह शुरू हो चुका है कई ग्रामों मंे जल संकट विधमान है वहीं जल सकंट को दूर करने के लिए जिन पंचायतों मंे एक भी टेंकर नही ंहै ऐसी एक दर्जन पंचायतों मंे सांसद विधायक निधी के टेंकर जनपद के मैदान में खड़े शोभा बढ़ा रहे है। लेकिन पंचायतों में नहीं भेज गए है शायद किसी शुभ मुर्हुत का इंतेजार किया जा रहा हैं।
अधिकंांश देखा जाता है कि 15 जून तक ही पंचायतें या नगर पंचायतें नगर पालिकाएं जल की व्यवस्था करती है। अब जबकि 14 दिन ही शेष रह गए है मानूसन सत्र को उसके बाद भी पंचायतों को टेंकर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है तो क्या फिर बरसात मंे कराए जाएगें जिसका फायदा गरीबों को नहीं मिल पाएगा।
