Type Here to Get Search Results !

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग 2 अगस्त को


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग 2 अगस्त को होगी। इस मीटिंग में यूएई में होने वाली लीग के शेड्यूल को फाइनल करने के साथ ही मैच का टाइमिंग भी तय होगी। इसके अलावा लीग से जुड़े बाकी इंतजाम पर बात होगी। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही इस बार यूएई में आईपीएल कराने का फैसला लिया गया। लीग 19 सितंबर से 8 नवंबर तक चलेगी। 51 दिन में 8 टीमों के बीच 60 मैच खेले जाएंगे, सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम में होंगे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में सभी आठों फ्रेंचाइजी को स्टैंडर्ड आॉपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Tags