Type Here to Get Search Results !

भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पत्थर तोड़कर अपना परिवार पाल रहे


नई दिल्ली।  भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राजेंद्र सिंह धामी इन दिनों मजबूरी में पत्थर तोड़कर अपना परिवार पाल रहे हैं। कलेक्टर डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने जिला खेल अधिकारी को राजेंद्र सिंह को तुरंत आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए कहा है। पिथौरागढ़ के कलेक्टर जोगदंडे ने बताया कि वर्तमान में राजेंद्र सिंह की आर्थिक स्थिति काफी खराब दिख रही है। उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना या किसी और स्कीम के तहत मदद की जाएगी, ताकि वे भविष्य में अपनी आजीविका जुटा सकें।
Tags