मुंबई । फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। केके सिंह ने कुछ फिल्मी हस्तियों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि सुशांत के पिता ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जांच के लिए चार पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर मुंबई भेजा है। चारों पुलिस अधिकारी मुंबई पहुंचे चुके हैं। मुंबई पुलिस की मदद से इस मामले की जांच की जाएगी।
सुशांत की तीन में से दो कंपनियों में रिया डायरेक्टर थी। एक कंपनी में रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती एडिशनल डायरेक्टर था। पहली पूछताछ के दौरान रिया ने फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं दी थी। तीनों कंपनियों में सुशांत ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इन्वेस्टमेंट किया था। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी।
