Type Here to Get Search Results !

बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन


मुंबई। बॉलीवुड के लिए मंगलवार का दिन एक और बुरी खबर लेकर आया, जब बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने मदर इंडिया, आर-पार, CID जैसी कई मशहूर हिंदी फिल्मों में काम किया था। उनकी मौत के बारे में मशहूर एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे नासिर और जगदीप के बेटे नावेद ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। इस बारे में बताते हुए नासिर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बीते जमाने की फिल्म अभिनेत्री कुमकुम आंटी का निधन, वो 86 साल की थीं। उन्होंने कई फिल्में, गाने और डांस किए, जो उन पर फिल्माए गए थे।