नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में कल से खेला जाएगा। यह मैच जीतते ही वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड में 32 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतेगी। इससे पहले विंडीज टीम ने 1988 में इंग्लिश टीम को उसी के घर में 5 टेस्ट की सीरीज में 4-0 से हराया था। कोरोना के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट की इस सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 158 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 49 टेस्ट जीते, 58 में हार मिली और 51 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, इंग्लिश टीम ने घर में विंडीज से 87 में से 34 मुकाबले जीते और 31 में उसे हार मिली। जबकि 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
