Type Here to Get Search Results !

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त शुरू होगी बिग बैश लीग


नई दिल्ली। कोविड-19 की वजह से बिग बैश लीग का 10वां सीजन प्रभावित नहीं होगा। यह लीग 3 दिसंबर से शुरू होगी। फाइनल 6 फरवरी को खेला जाएगा। खास बात ये है कि इसी दौरान टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे का पहला टेस्ट खेल रही होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बीबीएल 2020-2021 का शेड्यूल जारी किया। 3 दिसंबर 2020 से 6 फरवरी 2021 के बीच कुल 61 मैच खेले जाएंगे। पांच दिन कोई मुकाबला नहीं होगा। जिस दिन बीबीएल का पहला मुकाबला होगा, उस दिन टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज शुरू करेगी। पहला टेस्ट 3 दिसंबर से ब्रिसबेन में होना है। बीबीएल 10वें सीजन का पहला मैच स्ट्राइकर्स और रेनेगेड्स के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। 
Tags