Type Here to Get Search Results !

'मैंने टीवी इंडस्ट्री छोड़ी नहीं थी, मुझे बैन कर दिया गया था


मुंबई। एक्टर अमित साध ने टीवी से फिल्मों की ओर रुख करने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अमित ने कहा, 'मैंने फिल्मों में जगह बनाने के लिए टेलीविजन नहीं छोड़ा था। टेलीविजन इंडस्ट्री ने मुझे बैन कर दिया था। यहां काम करने वाले लोगों ने एक-दूसरे को कॉल करके कहा, ‘इसको काम मत दो। तो फिर मैंने कहा, अच्छा? काम नहीं दे रहे हो? तो मैं फिर पिक्चर में जाऊंगा।’

अमित ने जब टेलीविजन पर अपने पहले सीरियल क्यों होता है प्यार में काम किया था तो उनकी उम्र 20 साल के आसपास रही होगी लेकिन उनके इरादे मजबूत थे। अमित ने इंटरव्यू में बताया, 'तब मुझे एक बहुत बड़े टेलीविजन प्रोड्यूसर का कॉल आया जिनकी इंडस्ट्री में काफी पूछ-परख थी तो मैंने उनको भी बोल दिया, 'सर गलत करोगे, तो मैं भी लडूंगा'।