मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर की मौत के बाद से ही उनके चाहने वाले फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जब फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही दिन बचे हैं तो मेकर्स ने फिल्म के गाने रिलीज करना शुरू कर दिया है। ए.आर.रहमान की कम्पोजिशन में बने तारे गिन गाने को श्रेया घोषाल और मोहित चौहान ने अपनी मधुर आवाज दी है। इससे पहले भी इस जोड़ी ने कई धमाकेदार हिट गाने दिए हैं, और अब यह रोमांटिक ट्रैक भी उनके हिट गानों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। 'तारे गिन' यह गाना फिल्म के मुख्य पात्रों के बीच हो रहे शुरुआती प्यार के रोमांच को दर्शाता हैं। जिसे एक प्रोम नाइट के इर्द गिर्द फिल्माया गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का रोमांटिक ट्रेक 'तारे गिन' रिलीज
जुलाई 15, 2020