Type Here to Get Search Results !

उपचुनाव से पहले पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का मुंगावली क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क


मुंगावली। 9 जुलाई दिन गुरुवार को मुंगावली विधानसभा के बहादुरपुर ब्लॉक में सभी मंडलम् सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का गठन एवं विचार मुंगावली उपचुनाव प्रभारी मंत्री पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक सचिन यादव जी के नेतृत्व में किया गया जिसमें सभी ने मुंगावली उपचुनाव में एकजुटता से कार्य करने की बात रखी, यादव ने कहा मुंगावली विधानसभा क्षेत्र का कर्मठ, ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में उनकी मेहनत का सौदा करने वालों को एकजुड़ होकर सबक सिखाएंगें ।

यादव ने आगे कहा भाजपा के नेता कर्जमाफी योजना पर जनता को झूठ बोलकर बरगलाने का काम कर रहे है जबकि उनकी सरकार के 100 दिन के बाद भी कर्जमाफी योजना पर स्थिति स्पष्ट नही कर रहे है कि वो कर्जमाफी योजना जारी रखेंगे या बंद करेंगें।

इस बैठक में उपचुनाव के सह प्रभारी पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान डग्गी राजा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीर सिंह, विकास शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा, अस्मत सिद्दीकी एवं कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम का आभार कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी ने किया ।