भोपाल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऐसे हितग्राही जो नि:शुल्क राशन प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं परंतु खाद्यान्न पर्ची नहीं होने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे सभी हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें अगस्त माह से खाद्यान्न पर्ची जारी की जाकर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हितग्राही सूची को अपडेट करें। इनकी पहचान के लिए हितग्राही सत्यापन अभियान चलायें। अपात्र हितग्राहियों का नाम लिस्ट से काटें एवं पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े जायें। जिससे वास्तविक हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल सके। खाद्य मंत्री सिंह आज अनूपपुर में खाद्यान्न वितरण की संभागीय समीक्षा कर रहे थे।
खाद्यान्न वितरण, हितग्राहियों की सूची करें अपडेट- खाद्य मंत्री सिंह
जुलाई 30, 2020

Tags