Type Here to Get Search Results !

अमली पदार्थ व्यापारियों का कारोबार करने वालों के कब्जे में दक्षिण मुंबई


मुंबई। दक्षिण मुंबई जहां एक और राज्य सरकार मुंबई पुलिस नशे के व्यापारियों को समाप्त करने के लिए रात दिन एक कर नशा के सौदागरों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए काम करती है दूसरी और दक्षिण मुंबई का वाडी बंदर. पीडी मेलो रोड के आसपास नशे के कारोबारियों का अड्डा बनता जा रहा है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टार ऑफ किंग कोकन रेस्टोरेंट्स के बगल में मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के खाली पड़े गोदाम में अवैध कब्जा कर घुसपैठीये रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के कार्यकर्ता अकबर शेख व उसकी पत्नी जुलेका अकबर शेख ( उर्फ जूली ) दोनों मिलकर गैरकानूनी नशे का कारोबार खुलेआम चलाते हैं अपनी दबंगई पर नशे का सामान पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सरेआम बेजता है समाजसेवी अगर इसका विरोध करते हैं तो अंडरवर्ल्ड की धमकी देकर खुद को अंडरवर्ल्ड का आदमी बताकर खामोश करने का काम करता है इतने पर भी अगर कोई समाजसेवी उसकी बातों से नहीं डरता है तो अकबर अपनी बीवी को आगे कर विनयभंग और अन्य मामलों की धमकी द्वारा खामोश करने की कोशिश करता है।

बड़ी आसानी से नशे का कारोबार करने वाले नशे के व्यापारी बेरोकटोक बेखौफ होकर मुंबई पुलिस व नारकोटिक इनकी आंखों में धूल झोंक कर अपना जहरीला कारोबार दक्षिण मुंबई के डॉकयार्ड रोड तक फैलाकर नशे का व्यापार करते हैं।