Type Here to Get Search Results !

एक दशक बाद दो शादियों के जश्न में डूबा कंगना का परिवार



मुंबई। कंगना रनोट के घर में शादी का माहौल है। उनके यहां एक नहीं बल्कि दो शहनाई बजने वाली हैं। उनके भाई अक्षत और कजिन करण की। रविवार को एक्ट्रेस ने अक्षत की बधाई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।  कंगना ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा है, "रंगोली के बाद एक दशक से ज्यादा हो गया, तब से हमारे परिवार में कोई शादी नहीं हुई। इसका श्रेय मुझे जाता है। लेकिन मेरे भाइयों करण और अक्षत ने अभिशाप को तोड़ दिया है। हमारा पैतृक घर शादी के जश्न में डूबा हुआ है। तीन सप्ताह में दो शादियां। आज करण की हल्दी की शुरुआत।" रविवार को अंगना ने अक्षत की बधाई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि बधाई हिमाचल की एक परंपरा है। जो मामा के घर शादी का पहला निमंत्रण भेजकर शुरू होती है। इसके बाद बाकी लोगों को निमंत्रण भेजे जाते हैं।