Type Here to Get Search Results !

मेरा परिवार या कोच से कोई विवाद नहीं, यहां ट्रेनिंग के लिए आई हूं: पीवी सिंधु



नई दिल्ली। वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु हैदराबाद में चल रहे नेशनल कैम्प को छोड़कर लंदन जा चुकी हैं। सिंधु 10 दिन पहले ही लंदन चली गईं थीं, लेकिन यह बात सोमवार को सामने आई। इसके बाद अलग-अलग तरह के बयान सामने आए। सिंधु के पिता का दावा है कि हैदराबाद में पीवी सही ढंग से ट्रेनिंग नहीं कर पा रहीं थीं। नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया- सिंधु किसी पारिवारिक विवाद की वजह से लंदन गईं। 

सिंधु ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा- कुछ दिन पहले मैं न्यूट्रीशन और रिकवरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए लंदन आई हूं। सच्चाई ये है कि मैंने इस बारे में पैरेंट्स से भी मंजूरी ली थी। मेरे परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने मेरा कॅरियर बनाने में पूरा जीवन खपा दिया। हमारा काफी गहरा जुड़ाव है। मैं हर दिन पैरेंट्स से बातचीत करती हूं। मैं ये भी साफ कर देना चाहती हूं कि मेरा अपने कोच गोपीचंद से भी कोई विवाद नहीं है। न ही ट्रेनिंग फैसेलिटीज और एकेडमी में मुझे कोई दिक्कत थी।

Tags