Type Here to Get Search Results !

किंग्स इलेवन में ऋषभ पंत और हटमायर की वापसी संभव



नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन का 38वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच थोड़ी देर में दुबई में खेला जाएगा। पंजाब टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर की वापसी हो सकती है। वहीं, रविवार को आईपीएल के इतिहास का इकलौता डबल सुपर ओवर (एक मैच में 2 सुपर ओवर) जीतकर आ रही पंजाब की टीम दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखना चाहेगी।

आईपीएल में 8 जीत यानि 16 पॉइंट के साथ प्ले-ऑफ में टीम की जगह लगभग तय मानी जाती है। दिल्ली ने सीजन में अब तक 9 में से 7 मैच जीते हैं। टीम 14 पॉइंट के साथ टॉप पर काबिज है। वहीं, पंजाब 9 में से 3 मैच जीतकर 7वें नंबर पर काबिज है।

सीजन का पहला सुपर ओवर दिल्ली-पंजाब के बीच ही खेला गया था। रबाडा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने पंजाब को हराया था। दुबई में खेले गए मैच में दोनों ही टीमों ने 157 रन बनाए थे। बाद में मैच का फैसला सुपर ओवर में निकला था।

Tags