नई दिल्ली। कोहली को मेन्स क्रिकेट के सभी 5 कैटेगरी में नोमिनेशन मिला है। वहीं, धोनी और रोहित को वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए नॉमिनेशन मिला। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ICC प्लेयर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया। कोहली को मेन्स क्रिकेट के सभी 5 कैटेगरी में नोमिनेशन मिला है। मंगलवार को ICC ने सभी कैटेगरी के लिए नामित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है।
पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड और स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला। वहीं, रोहित को वनडे के साथ-साथ टी-20 प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए भी नॉमिनेट किया गया। विजेता खिलाड़ियों के नामों का ऐलान खिलाड़ियों को मिलने वाले वोट के आधार पर किया जाएगा।
प्लेयर ऑफ द डिकेड के अलावा कोहली को वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट के ICC प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। कोहली ने पिछले 10 सालों में 7 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 11 हजार से ज्यादा रन और टी-20 में 2600 से ज्यादा रन बनाए हैं।
कोहली (21,444 रन) सभी तीनों फॉर्मेट मिलाकर सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (27,483 रन) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने के मामले में भी वे बस तेंदुलकर (100) और पोंटिंग (71) से पीछे हैं। कोहली ने अब तक 70 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई हैं।
