मुंबई। 48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम बेस्ट ड्रामा सीरीज चुनी गई है। इसके साथ ही यह भारत की ओर से एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली वेब सीरीज बन गई है। इस सीरीज का डायरेक्शन रिची मेहता ने किया था। अब देश के लिए पहला एमी अवॉर्ड जीतने पर खुशी व्यक्त जाहिर की है। रिची ने कहा है कि मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि इस सीरीज को एमी अवॉर्ड मिलेगा। ये जीत उन सैकड़ों लोगों की मेहनत को सलाम है जिन्होंने इसके पीछे कई सालों तक मेहनत की है। दिल्ली क्राइम, निर्भया रेप केस पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। ये गुस्से, फ्रस्ट्रेशन, प्यार और दुख से भरपूर एक वेब सीरीज है। मैं इस सीरीज से जुडे़ हर उस इन्सान और इस कहानी के पीछे उनके विज़न का शुक्रगुजार हूं।
ये जीत उन सैकड़ों लोगों की मेहनत की है जो सालों तक जुटे रहे: डायरेक्टर रिची
नवंबर 24, 2020
0
