मुंबई। सैफ अली खान इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर खान और बेटे तैमूर ने भी हिमाचल प्रदेश पहुंचकर सैफ को कंपनी दी है। करीना के साथ मलाइका भी दिवाली से पहले हिमाचल पहुंची थी जहां उन्होंने भूत पुलिस की टीम के साथ दिवाली सेलिब्रेट की है। हाल ही में प्रेगनेंट करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तैमूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों धर्मशाला के धर्मकोट स्टूडियो में क्ले आर्ट करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने मिलकर मिट्टी के पॉट बनाए हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, पॉट, पॉट पॉटरी, लिटिल मैन के साथ, धर्मकोट स्टूडियो में बेहतरीन चीजें हैं।
तैमूर अली खान ने प्रेगनेंट करीना के साथ बनाए मिट्टी के बर्तन
नवंबर 24, 2020
0
