Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान बड़वानी में जन-जातीय गौरव सम्मान समारोह में होंगे शामिल



भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 27 नवम्बर को बड़वानी जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम उची में आयोजित जन-जातीय गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह दोपहर एक बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन-जातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह करेंगी। कार्यक्रम में पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान जन-जातीय गौरव सम्मान समारोह में जन-जातीय वर्ग के जेईई, नीट एवं क्लेट में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जन-जातीय गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में जन-जातीय वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम के जन-नायकों पर केन्द्रित रणबांकुरे फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.