Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में बनाए जाएंगे छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन



भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रखने के लिए प्रदेश में अब लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमण है वहां छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। हम पूरी सावधानियां बरतते हुए कोरोना का डटकर मुकाबला करेंगे तथा उसे शीघ्र परास्त करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से पूर्व कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री गण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस भी बैठक में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.