मुंबई। एक्टर अध्ययन सुमन का अपनी गर्लफ्रेंड टीवी एक्ट्रस मायरा मिश्रा से ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मायरा ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। अब अध्ययन का भी मायरा के स्टेटमेंट पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पुरानी गलतियों से सीख ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मायरा से अपने रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। अध्ययन सुमन ने कहा, "इस स्टेज पर सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि मैं सभी महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। अपनी मां, बहन, क्लोज फ्रेंड्स और उनका भी बहुत सम्मान करता हूं, जिनके साथ मैंने कुछ बहुत अच्छी मेमोरीज शेयर की हैं। मेरी परवरिश मुझे सार्वजनिक रूप से अपने रिश्तों को उजागर करने की अनुमति नहीं देती है। मैं अपनी पिछली गलतियों से सीखना चाहता हूं और इस स्टेज पर किसी से कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं। मेरा पूरा फोकस अपने काम पर है, जो पब्लिक डोमेन में है। मैं बहुत जल्द अपने नए गाने को रिलीज करने के लिए एक्साइटेड हूं। मैं आपसे मेरी और मेरे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करता हूं।"
अध्ययन सुमन का गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा से हुआ ब्रेकअप
मार्च 11, 2021
0
